अकस्मात गायब हो गया सूर्य से भी 25 लाख गुना अधिक उज्ज्वल तारा वैज्ञानिक भी हैरान

Science & Technology Desk:  एक ऐसा रहस्यमयी तारा जिस पर वैज्ञानिक अपनी नजर लगातार रखे हुए थे, अचानक गायब हो गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सूरज की तुलना में 25 लाख (2.5 मिलियन) गुना ज्यादा चमकीला एक ‘मॉन्स्टर’ तारा  2019 में अचानक से बिना कोई संकेत या निशान छोड़े ही गायब हो गया। 

रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसायटी के मंथली नोटिस में प्रकाशित एक नए अध्ययन से पता चला है कि खगोलविदों की एक टीम ने तारे के गायब होने के पीछे के कई संभावित कारणों को खोजने की कोशिश की है।

ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के एक खगोलशास्त्री और न्यू पेपर ऑन द स्टार के सह-लेखक जोस ग्रोह ने एक बयान में कहा- ‘हो सकता है कि हमने स्थानीय ब्रह्मांड के सबसे विशाल सितारों में से एक का पता लगाया, जो कि धीरे-धारे अपने जीवन के अंतिम दौर में था।’ उन्होंने आगे कहा कि अगर यह सच है, तो इस तरह के ‘मॉन्स्टर’ तारे के बारे में पता लगाना होगा जो इस तरह से खुद को गायब कर रहे हैं।

error: Content is protected !!