CWG 2018: भारत को कुश्ती में सुशील कुमार की ‘गोल्डन’ हैट्रिक

नयी दिल्ली : भारत को  21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आठवें दिन गुरुवार को कुश्ती प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ। भारत के दिग्गज पहलवान सुशील कुमार ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की है।

आंठवे दिन पुरुष वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और राहुल अवारे ने फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत को देने वाले गोल्ड मैडल की संख्या में बढ़ोतरी कर दी।

सुशील ने बोथा को पहले ही मिनट में पूरा पलटते हुए चार अंक लिए और इसके बाद उन्हें नीचे पटकते हुए दो और अंक हासिल कर लिए। भारतीय दिग्गज पहलवान सुशील ने बोथा को संभलने तक का मौका भी नहीं दिया और एक बार फिर उन्हें पटकर चार और अंक हासिल करे और स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमा लिया।

इससे पहले, सुशील ने 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने पदकों की हैट्रिक पूरी की है।

रूस के जोहानेस बोथा से था मुकाबला 

सुशील कुमार का मुकाबला रूस के जोहानेस बोथा से था। 74 किग्रा फ्री-स्टाइल वर्ग में सुशील ने 10-0 से शानदार जीत हासिल की।
फाइनल बाउट में आकर सुशील ने दो बार साउथ अफ्रीका के जोहानस बोथा को शानदार पकड़ के साथ पटखनी दी।

पहले पीरियड में सुशील ने दांव लगाते हुए टेक डाउन किया और 4 पॉइंट्स हासिल किए लगातार अंक हासिल करते हुए 6-0 की बढ़त बना ली।

जिसके बाद सुशील ने 10 अंक लेते हुए टेक्नीकल सुपिरियरटी के आधार पर 80 सेकंड्स में गोल्डन दांव खेला और भारत की लिस्ट में एक गोल्ड मेडल और डाल दिया।

महाराष्ट्र के राहुल ने स्टीवन ताकाहाशी को 57 किग्रा वर्ग में 15-7 से मात देकर जीत हासिल कर ली।महिला वर्ग में बबीता फोगाट ने रजत और किरण ने कांस्य पदक जीता।

भारत को अब तक हासिल पदकों की संख्या 29 है। जिनमें 14 स्वर्ण, 6 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।

error: Content is protected !!