Breaking बदायूंः पूर्व ब्लाक प्रमुख, उनकी पत्नी तथा मां की गोली मारकर हत्या

प्रेमिका, नैनीताल, गुरुग्राम, मिला बरेली के युवक का कंकाल, #BareillyCrime, #Crime

BareillyLive, बदायूं (विष्णुदेव चांडक)। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम सथरा में दो गुटों में जबर्दस्त फायरिंग में पूर्व ब्लाक प्रमुख उनकी पत्नी एवं माता जी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का वातावरण बना हुआ है। सूचना पर जिला स्तर से वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि पूर्व रंजिश के चलते दो गुटों में हुई जबरदस्त फायरिंग में पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिलापंचायत सदस्य 58 वर्षीय राकेश गुप्ता, उनकी पत्नी 55 वर्षीय शारदा देवी और उनकी माता जी की गोली मारकर की गई है।

मौके पर ग्राम सथरा में भरी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिला स्तर से आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पूर्व में भी हत्याएं हो चुकी है। बता दें कि मृतक राकेश गुप्ता के परिवार में कई ग्राम की प्रधानी, ब्लाक प्रमुख, एवं जिलापंचायत सदस्य आदि पद पर रहे हैं। राकेश गुप्ता की छवि एक कद्दावर नेता की रही है।

error: Content is protected !!