May 19, 2024

The Voice of Bareilly

UPLok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण में बरेली में 1बजे तक 30.52 मतदान, मैनपुरी में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता

UPLok Sabha Elections 2024,UP,Lok Sabha Elections 2024,लोकसभा चुनाव, Elections 2024,सम्भल, हाथरस सु., आगरा सु., फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली,

UPLok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। ये सीटें हैं-सम्भल, हाथरस सु., आगरा सु., फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली। इन सीटों पर मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ है और शाम छह बजे तक जितने भी वोटर मतदान केन्द्र परिसर में लाइन में होंगे उन्हें वोट देने का अधिकार होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने यह जानकारी सोमवार की शाम अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह 10 लोकसभा सीटों 12 जिलों- मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं तथा बरेली जिलों में आती हैं।
बरेली सदर लोकसभा 1 बजे तक मतदान

मीरगंज 40.85
भोजीपुरा 41.59
नवाबगंज 30.99
बरेली 30.52
कैंट 31.63

मैनपुरी में सपा-भाजपा आमने-सामने

मैनपुरी में सपा-भाजपा आमने-सामने आ गए। किशनी में पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान पर नकाबपोशों का हमला किया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य शुभम जाटव की गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना से भाजपाइयों में आक्रोश है। बेवर के तेजगंज में सपा और भाजपा के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट मेंं सपा का सेक्टर प्रभारी घायल हुआ। कार में तोड़फोड़ की गई।
मतदान का बहिष्कार
बरेली के सीबीगंज के गांव परसाखेड़ा गौटिया व गोकुलपुर उर्फ गरगिया गांव के लोगों का मतदान का बहिष्कार करने की सूचना। बूथ पर 723 वोट में से 23 वोट सुबह 10:30 बजे तक पड़े है।
पक्की सड़क का निर्माण को लेकर लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार
पक्की सड़क का निर्माण को लेकर लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार रामनगला:-आंवला-भमोरा रोड से हरुनगला होते हुए नैनपुर अतरक्षेड़ी जाने के लिए पक्की सड़क का निर्माण की मांग करते हुए। लोकसभा चुनाव का नैनपुर और चमन गौंटिया गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। और दोनों गांव के लोगों ने मतदान नहीं किया। गांव के गांगा सिंह ने बताया कि आंवला भमोरा लिंक मार्ग से हरुनगला गांव स्थित अरिल नदी की पुलिया तक पक्की सड़क बनी हुई है। परंतु हरुनगला से वनखंडी नाथ मंदिर होते हुए नैनपुर और चमन गौंटिया तक करीब तीन किमी कच्चा रास्ता है। जिससे गुजरने के लिए क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इस सड़क को बनवाने की वर्षों से मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव का लोगों ने बहिष्कार किया। यह दोनों का गांव में 328 मतदाता हैं 12:00 तक किसी ने मतदान नहीं किया।