The Voice of Bareilly since 2010

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माँ विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस पर मीरजापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधिवत किया दर्शन-पूजन

मीरजापुर। शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मीरजापुर स्थित माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माँ विंध्यवासिनी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मां के दरबार में श्रद्धा भाव से शीश नवाया और प्रदेश की जनता के सुखमय जीवन तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर श्रद्धालु मां के चरणों में अपनी आस्था अर्पित कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना करते हैं।

मीरजापुर स्थित विंध्याचल धाम देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। पूरे नवरात्रि पर्व में विंध्याचल क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माँ विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!