अब हवा बिक रही है चीन में ,एक बोतल की कीमत Rs.7800

China Pollutionबीजिंग। जहां अलग अलग नाम से बोतलबंद पानी दुनिया भर में बिक रहा है, वायु प्रदूषण का कहर झेल रहे बीजिंग और चीन के कुछ प्रमुख शहरों में बोतलबंद हवा बेची जा रही है। यकीन करें, 27 साल के लियो डे वाट्स ब्रिटेन के ग्रामांचलों की हवा बोतल में बंद कर धनी चीनियों को धड़ल्ले से बेच रहे हैं। उन्होंने एक बोतल की कीमत तकरीबन 7800 रूपये रखी है और अब तक लाखों रूपये बटोर चुके हैं।

डे वाट्स कहते हैं कि 580 मिली लीटर के शीशे के जार में हवा बीजिंग और शंघाई जैसे वायु प्रदूषण से जूझ रहे चीनी महानगरों में धड़ल्ले से बिक रही है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस काम का आगाज पिछले साल के अंत के महीनों में किया था। हवा की खेती करने वाली उनकी कंपनी आएटहाएर अब तक सैकड़ों ऐसे जार बेच चुकी है। वह अपनी हवा ब्रिटेन के डोरसेट, सोमरसेट और वेल्स जैसे इलाकों से जमा करते हैं।

 ajmera Leader

जारों को कार पर लाद कर उनकी टीम हवा जमा करने सुबह पांच बजे निकल जाती है। ये जार दुनिया के अनेक हिस्सों में जाते हैं। वह बताते हैं कि उनके ग्राहकों की खास मांगे होती हैं। वह उसी अनुरूप हवा की आपूर्ति करते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर एक वीडियो में वह कहते हैं, ‘कभी हम किसी पहाड़ की चोटी पर होते हैं तो दूसरे वक्त हम घाटी की गहराइयों में जाते हैं।

 

error: Content is protected !!