The Voice of Bareilly since 2010

डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा हुए जयत्री पुरस्कार से विभूषित, हस्तिनापुर मे हुआ समारोह


बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के प्रांतीय अध्यक्ष एवं जाने – माने साहित्यकार डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा को प्राचीन ऐतिहासिक नगर हस्तिनापुर की बहसूमा रियासत के सभागार मे भव्य साहित्यिक समारोह में साहित्य के अति प्रतिष्ठित जयत्री पुरस्कार से विभूषित किया गया । वहसूमा महाभारत के महान पुरोधा, नीति मर्मज्ञ एवं कौरव- पांडवों के पितामह भीष्म की जन्मस्थली है ।

अखिल भारतीय साहित्य उत्तर प्रदेश के साहित्यिक समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ सुशील चन्द्र त्रिवेदी मधुपेश ने की । मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामन्त्री डाॅ पवन पुत्र बादल ने सभी को सारगर्भित पाथेय प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री महेश पाण्डेय बजरंग ने किया। मेरठ प्रान्त के महामन्त्री यतीन्द्र कटारिया समारोह के संयोजक रहे । कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए लगभग अस्सी साहित्यिकार मौजूद रहे ।
इस अवसर पर हस्तिनापुर साहित्य उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंवर देवेन्द्र सिंह, संरक्षक सतीश कुमार एवं रक्षा मंत्रालय के पूर्व निदेशक आदर्श कुमार ने प्रदेश के बारह साहित्यकारों का माल्यार्पण कर पटका पहनाकर और सम्मान पत्र प्रदान कर जयत्री पुरस्कार से विभूषित किया ।

सम्मानित होने बाले साहित्यिकारों में बरेली से डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा, हरदोई से डाॅ सुशील चन्द्र त्रिवेदी मधुपेश, लखनऊ से डाॅ पवन पुत्र बादल, उरई से महेश चन्द्र पाण्डेय बजरंग, आगरा से डाॅ पुरुषोत्तम पाटिल, वनारस से डाॅ लहरी राम मीणा, अमरोहा से यतीन्द्र नाथ कटारिया, अलीगढ़ से संतोष मिश्रा, उमेश चन्द्र गुप्ता, विकास सारस्वत, आदर्श सारस्वत एवं डाॅ अजीत कुमार जैन शामिल रहे ।

साभार : निर्भय सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!