The Voice of Bareilly since 2010

अखिलेश का पुतला फूंकने के दौरान झुलसीं विधायक, अखिलेश ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

बहराइच में बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के दौरान झुलस गईं, उन्हें लखनऊ में मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

आज मेदांता हॉस्पिटल में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, अनुपमा जायसवाल से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले, इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये”

नफरत के दौर की इस राजनीति में अखिलेश यादव का यह कदम प्रशंसनीय है. सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की जमकर तारीफ हो रही है.

error: Content is protected !!