BAREILLYLIVE:इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर ने निर्धन कन्या के विवाह में बढ़ाया सहयोग का हाथ, गृहस्थी का आवश्यक सामान किया भेंट
बरेली
इनर व्हील क्लब बरेली जुपिटर द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक निर्धन कन्या के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया। क्लब की ओर से नवविवाहित जोड़े के लिए गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया गया
जिसमें डबल बेड, ट्रॉली बैग, 11 साड़ियाँ, 11 पैंट-शर्ट के कपड़े, लहंगा, ज्वेलरी, मेकअप किट, किचन का आवश्यक सामान, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, हॉट केस, इलेक्ट्रिक प्रेस सहित अन्य उपयोगी सामग्री शामिल रही।
यह सेवा कार्य कानपुर से पधारी मंडलाध्यक्ष मनीषा वाजपेई के नेतृत्व में संपन्न हुआ। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
वहीं सीजीआर वंदिता शर्मा ने क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
मंडलाध्यक्ष मनीषा वाजपेई ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की तथा सभी सदस्यों को भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा और सहयोग के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में रचना सक्सेना, मोनिका शर्मा, अर्चना जौहरी, अलका जायसवाल, झरना, सौंदर्या, अर्चना, आंचल, अंजलि, पारुल, पूनम, अंजू, किरण, राखी, साधना, प्रगति, गौरी सहित क्लब की सभी सदस्याएँ उपस्थित रहीं।






Leave a Reply