The Voice of Bareilly since 2010

कुटुंब संगम-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

कुटुंब संगम-2026 की तैयारियों

bareillylive@bareillynews:बरेली, 29 अगस्त। नाथ नगरी के राजा सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कुटुंब श्री गणेशोत्सव-2026 एवं कुटुंब सनातनी वैवाहिक परिचय सम्मेलन-2026 (कुटुंब संगम) की तैयारियों को लेकर शनिवार को खत्री धर्मशाला, बिहारीपुर खत्रियान में विशेष बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं कुटुंब संगम-2026 उपसमिति की अध्यक्ष किरण कटारिया ने बताया कि सनातनी वैवाहिक परिचय सम्मेलन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियां समिति की वेबसाइट के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

“ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट” https://www.nathnagrikerajasevasamiti.in

किरण कटारिया ने समाज के परिवारों से अपील की कि वे अधिक से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि कुटुंब संगम का उद्देश्य सनातनी परिवारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना और विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी की तलाश को आसान बनाना है।

बैठक में पंजीकरण प्रक्रिया, सम्मेलन की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार और आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में आशा कपूर, सरिता दुबे, रश्मि मेहरोत्रा, कमल टंडन, विकास मेहरोत्रा, लवलीन कपूर, विवेक कक्कड़, पंकज कक्कड़, शिव कक्कड़, संतोष कपूर, प्रदीप रस्तोगी, शिवम शर्मा, मुनीश कुमार एडवोकेट, राजगोपाल खट्टर, जितेंद्र मिश्रा, प्रवीण कुमार सक्सेना, अवनीश शर्मा और मीडिया प्रभारी अमित अरोड़ा समेत अन्य गणमान्य सदस्य एवं गणेश मित्र मौजूद रहे।

अंत में सभी सदस्यों से अपने स्तर पर सम्मेलन का प्रचार करने और विवाह योग्य युवक-युवतियों को ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसके बाद उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था की ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!