The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर आतंक का साया, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर कई नेता और जज

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनाव पर आतंक का साया मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिया है की राष्ट्रीय राजधानी का यह चुनाव डी गैंग के रडार पर है। इस दौरान राजनीतिक और न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों पर हत्या करने के इरादे से हमले हो सकते हैं। इन हमलावरों के पास आधुनिक हथियार हैं। दिल्ली पुलिस ने राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि उनके नेता शाहीन बाग ना जाएं। दिल्ली पुलिस को डी गैंग से जुड़ी व्हाट्सऐप चैट भी मिली है। पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक स्वयं इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। 

जानकारी मिली है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम राजनीतिक और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों को दिल्ली में मारना चाहता है। पाकिस्तान में बैठे उसके आकाओं ने इस नापाक काम के लिए छोटा शकील को चुना गया है। छोटा शकील ने आधुनिक हथियारों का इंतजाम कर अपने साथियों को बांट दिए हैं। डी गैंग की व्हाट्सऐप चैट से भी ऐसी ही जानकारी मिली है।

error: Content is protected !!