The Voice of Bareilly since 2010

नगर कीर्तन के दौरान पटाखों से भरी ट्रॉली में धमाका, 14 लोगों की मौत

तरनतारन (पंजाब)। एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पटाखों से भरी ट्रॉली में धमाका होने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत कार्य चल रहा है। इस कारण  पुलिस आतंकी घटना के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।

शनिवार को बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया था। इस दौरान आतिशबाजी भी की जा रही थी। इसी बीच पटाखों से भरी एक ट्रॉली में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक दर्जन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान भी कुछ लोगों की मौत हुई है। आधिकारिक तौर पर अभी मृतक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है पर सूत्रों के अनुसार कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है।  

तरनतारन की सीमा पाकिस्तान से भी सटी हुई है। इस कारण  पुलिस आतंकी घटना के एंगल से भी घटना की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!