हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने बुके, फूल मालाओं और पगड़ी पहनाकर किया सम्मान, तीसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई
बरेली@!bareillylive:बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कटेरिया के बरेली आगमन पर हिंदुस्तानी पसमांदा मंच की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मंच के जिलाध्यक्ष शारिक अब्बासी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उमेश कटेरिया का बुके भेंट कर तथा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच के महानगर अध्यक्ष तारिक कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच के पदाधिकारियों ने उमेश कटेरिया को सरकार में तीसरी बार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शारिक अब्बासी ने कहा कि उमेश कटेरिया सभी धर्मों और समाज के लोगों का सम्मान करते हैं। उनके बरेली आगमन पर मुस्लिम एवं पसमांदा समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार में तीसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों में खुशी है और इसी भावना के साथ उन्हें शुभकामनाएं दी गई हैं।
शारिक अब्बासी ने कहा कि हिंदुस्तानी पसमांदा मंच सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और समाज के सभी वर्गों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। संगठन की प्राथमिकता है कि समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और सहयोग कायम रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने उमेश कटेरिया का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह में मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी, सचिन वर्मा, छत्रपाल गंगवार, सुरेश राठौड़, अभिषेक भारती, यश चौहान, शेखर वाल्मीकि, हसीब अंसारी, साजिद बैग, आलम कुरैशी, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद उस्मान, जफर, वसीम अहमद, मोहम्मद फुरकान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a Reply