बरेली@bareillylive:बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सैंथल में खेत पर गन्ना छील रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, गांव सैंथल निवासी 50 वर्षीय गोपाल पुत्र भवानी सिंह बुधवार सुबह खेत पर गन्ने की फसल काटने गए थे। गन्ना काटने के बाद वह खेत में ही गन्ना छील रहे थे। इसी दौरान गन्ने के बीच बैठे सांप ने उनके हाथ में डस लिया।
सांप के डसने के बाद गोपाल की हालत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में गोपाल का उपचार जारी है।
घटना के बाद किसान के परिवार में चिंता का माहौल है। खेतों में काम करने वाले किसानों से परिजनों ने सावधानी बरतने की अपील की है।






Leave a Reply