लाइव प्रार्थना सभा के दौरान पादरी पर गिरा विशाल क्रॉस, अस्पताल में 4 घंटे बाद मौत
इक्वाडोर के गुआयाकिल में दर्दनाक हादसा, लाइव प्रार्थना सभा के दौरान हुआ हादसा
इक्वाडोर के गुआयाकिल शहर में एक धार्मिक सभा के दौरान दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां लाइव प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर लगा एक भारी लकड़ी का क्रॉस अचानक पादरी पैट्रिसियो सांचेज मोलिनारी के सिर पर गिर पड़ा।
हादसे में पादरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब चार घंटे तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गई।
इस घटना से धार्मिक समुदाय में शोक की लहर है। लाइव प्रार्थना सभा के दौरान हुए इस हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया।








Leave a Reply