वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, ठाकुर जी का लिया आशीर्वाद

bareillylive@वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने श्री हरि मंदिर में किए दर्शन, ठाकुर जी का लिया आशीर्वाद

बरेली@bareillylive:बरेली। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मंगलवार को अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच बरेली के मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने श्री ठाकुर जी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और श्री युगल सरकार का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री के अचानक मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और भक्तों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मंदिर पहुंचने पर वित्त मंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड संख्या-8 के पार्षद पति अतुल कपूर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बताया गया कि मंत्री के मंदिर आगमन में अतुल कपूर की विशेष भूमिका रही।

श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अचानक मंदिर पहुंचे और श्री ठाकुर जी के दर्शन कर मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मंत्री का आगमन मंदिर परिवार और क्षेत्रवासियों के लिए गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है।

इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार और अनिल चड्ढा ने मंत्री का स्वागत किया। महिला मंडल की ओर से रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, पूनम अरोड़ा, नेहा आनंद और नीलम साहनी ने भी उनका अभिनंदन किया।

मंदिर परिसर में मौजूद भक्तों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सभी ने श्री युगल सरकार से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंदिर प्रबंध समिति और सेवादारों की सेवा भावना की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रदेश की उन्नति और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!