जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने जारी किया कार्यक्रम, 22 नवंबर से 22 दिसंबर तक जिले की विधानसभा सीटों और महानगर में चलेंगी पदयात्राएं
बरेली@bareillylive:बरेली। समाजवादी पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बरेली में ‘पीडीए जनचेतना यात्रा’ निकालने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत 22 नवंबर से जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों और शहरी क्षेत्रों में पदयात्राओं का सिलसिला शुरू होगा। पार्टी कार्यकर्ता गांवों से लेकर शहर की गलियों तक पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे। सपा जिला इकाई के साथ ही महानगर संगठन को भी इस अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में पीडीए जनचेतना यात्रा की शुरुआत 22 नवंबर को फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से होगी। इसकी जिम्मेदारी विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव को दी गई है। इसके बाद 24 नवंबर को भोजीपुरा, 25 नवंबर को बिथरी चैनपुर, 27 नवंबर को मीरगंज और 30 नवंबर को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि दिसंबर में भी अभियान लगातार जारी रहेगा। एक दिसंबर को बहेड़ी, तीन दिसंबर को आंवला, पांच दिसंबर को बिथरी चैनपुर, सात दिसंबर को नवाबगंज, नौ दिसंबर को बहेड़ी और 12 दिसंबर को मीरगंज में पदयात्रा आयोजित होगी। इसके अलावा 14 दिसंबर को बिथरी चैनपुर, 16 दिसंबर को फरीदपुर, 17 दिसंबर को आंवला, 19 दिसंबर को भोजीपुरा, 21 दिसंबर को बिथरी चैनपुर और 22 दिसंबर को फरीदपुर में कार्यकर्ता पदयात्रा निकालेंगे।
महानगर में 23 नवंबर से शुरू होगा अभियान
सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने बताया कि शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में 23 नवंबर से छह दिसंबर तक पदयात्राएं निकाली जाएंगी। सभी पदयात्राएं दोपहर दो बजे शुरू होंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 नवंबर को सपा कार्यालय से कुतुबखाना घंटाघर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। 24 नवंबर को तिलक इंटर कॉलेज से कुतुबखाना और बांसमंडी होते हुए श्यामगंज चौराहे पर महेंद्र सिंह के प्रतिष्ठान तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 25 नवंबर को मढ़ीनाथ पुलिया से सिठौरा और 26 नवंबर को सुभाषनगर पुलिया से बाजपेई स्वीट्स होते हुए 84 घंटा मंदिर बदायूं रोड तक पदयात्रा निकलेगी।
इसी क्रम में 28 नवंबर को शाहमतगंज से सैलानी, जगतपुर होते हुए बीसलपुर चौराहे तक तथा 29 नवंबर को संजयनगर पेट्रोल पंप से पीलीभीत बाईपास तक पदयात्रा होगी। 30 नवंबर को चौपुला चौराहे से कुतुबखाना होते हुए कोहाड़ापीर चौराहे तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
दिसंबर में एक दिसंबर को ईसाइयों की पुलिया से कटरा चांद खां, नवादा शेखान होते हुए तिरंगा होटल पीलीभीत बाईपास तक, दो दिसंबर को जवाहर पैलेस से बिहारीपुर ढाल और तीन दिसंबर को स्टेट बैंक कॉलोनी से बानखाना होते हुए कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप तक पदयात्रा निकाली जाएगी।
पांच दिसंबर को युगवीणा लाइब्रेरी सदर कैंट से धोपा मंदिर तथा छह दिसंबर को सीबीगंज बाजार से स्लीपर रोड लेबर कॉलोनी तक पदयात्रा के साथ महानगर का निर्धारित अभियान पूरा होगा।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति
प्रेस वार्ता में विधायक एवं पूर्व मंत्री अताउर रहमान, विधायक शहजील इस्लाम, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव और सुल्तान बेग सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, कीर्ति कश्यप, डॉ. देवेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव और सुरेंद्र सोनकर, महासचिव दीपक शर्मा, जिला महासचिव राजकुमार पाल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, तनवीर उल इस्लाम, हसीब खान, डॉ. अशोक यादव, राम सेवक प्रजापति, गजेंद्र पटेल, अमरीश यादव, जोगेंद्र पटेल और गौरव यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पार्टी नेतृत्व के मुताबिक, पीडीए जनचेतना यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर सीधा संवाद स्थापित करना, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाना तथा संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर पर मजबूत करना है।

Leave a Reply