बरेली@bareillylive:बरेली। इनर व्हील क्लब बरेली साउथ ने सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों की भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद परिवारों की मदद और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की सराहनीय पहल की। क्लब की ओर से दो जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग करते हुए उन्हें आवश्यक घरेलू सामान भेंट किया गया। इस पहल से बेटियों के परिवारों को आर्थिक संबल मिला और उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इसी क्रम में बाल दिवस के अवसर पर साई स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्यों ने बच्चों को खाने के पैकेट और आवश्यक सामग्री वितरित की। इस अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
क्लब अध्यक्ष निधि अग्रवाल एवं सचिव बबीता गर्ग ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुंचाने के लिए क्लब निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में बबीता गर्ग, वैशाली अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंकिता जैन, नीतू टंडन, रति गुप्ता, भावना गुप्ता, शमा गुप्ता, मनीषा मेहरा, निधि अग्रवाल, इंदु सेठी, अनीता सक्सेना, कृतिका अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, नीना टंडन, अंजू गर्ग एवं ज्योति मलिक सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।


Leave a Reply