विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 40 निरीक्षकों के तबादले

बरेली से बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर भेजे गए पुलिस निरीक्षक, एक ही जिले में निर्धारित अवधि पूरी करने वाले अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

@bareillylive : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के बीच बरेली परिक्षेत्र में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत बरेली जनपद में तैनात 40 पुलिस निरीक्षकों को दूसरे जनपदों में भेजा गया है। इनमें 17 निरीक्षकों को शाहजहांपुर, 10 को पीलीभीत और 11 को बदायूं में नई तैनाती दी गई है।

चुनाव आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किए गए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही पुलिस अधिकारियों की तैनाती में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना है।

एक ही जनपद में तीन साल की सेवा करने वाले निरीक्षकों का तबादला

पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना उत्तर प्रदेश, लखनऊ के 29 अक्टूबर 2026 के पत्र और अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन के 30 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षक नागरिक पुलिस जिन्होंने 31 मई 2027 तक विगत चार वर्षों में से तीन वर्ष की सेवा एक ही जनपद में पूरी की है, उन्हें दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। यह निर्णय परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया।

शाहजहांपुर भेजे गए 17 निरीक्षक

स्थानांतरण सूची के अनुसार, बरेली से निम्न निरीक्षकों को शाहजहांपुर भेजा गया है।

  1. धनन्जय कुमार पाण्डेय
  2. सुरेश चन्द्र गौतम
  3. जगत सिंह
  4. संजय कुमार
  5. राहुल कुमार
  6. हरेन्द्र सिंह
  7. अजय सिंह
  8. जयपाल सिंह
  9. रविन्द्र कुमार
  10. उत्तम कुमार
  11. लव सिरोही
  12. राजेश कुमार
  13. राजबली
  14. अरुण कुमार
  15. यशपाल सिंह
  16. हारून खान
  17. विश्व प्रकाश

पीलीभीत भेजे गए 10 निरीक्षक

  1. सुरेन्द्र कुमार यादव
  2. प्रदीप कुमार
  3. सतीश कुमार
  4. दिनेश कुमार शर्मा
  5. संतोष कुमार
  6. कुंवर बहादुर सिंह
  7. रवि कुमार
  8. योगेन्द्र यादव
  9. राजकुमार शर्मा
  10. शैलेन्द्र कुमार

बदायूं भेजे गए 11 निरीक्षक

  1. राजेश कुमार
  2. राधेश्याम
  3. मनोज कुमार
  4. नरेश पाल
  5. दीपचन्द
  6. अमित कुमार पाण्डेय
  7. विकास कुमार
  8. धर्मेश कुमार
  9. सिद्धार्थ सिंह तोमर
  10. राम कृष्ण
  11. आनन्द प्रकाश

पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर जारी हुआ आदेश

पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार किए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों की तैनाती में यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

विधानसभा चुनाव-2027 से पहले पुलिस विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल से बरेली सहित आसपास के जनपदों की पुलिस व्यवस्था पर असर पड़ेगा। स्थानांतरित निरीक्षकों को अब नई तैनाती वाले जनपदों में अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी। माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के तहत आने वाले समय में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!