The Voice of Bareilly since 2010

  2017 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह:  बेहद खूबसूरत दिखीं प्रियंका चोपड़ा  सुनहरे गाउन में 

लॉस एंजिलिस : गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह में पहली बार हिस्सा ले रहीं प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर बेहद आकर्षक और सुंदर सुनहरे रंग के बड़े गले वाले गाउन में नजर आईं।


प्रियंका का यह खूबसूरत सुनहरा गाउन राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था जिस पर हाथ से कशीदाकारी की गई थी। ‘क्वान्टिको’ की 34 वर्षीय अभिनेत्री ज्यादातर मौकों पर अपने बाल बंधे हुए ही रखती हैं लेकिन इस मौके पर वह खुले बालों में आईं। हालांकि प्रियंका की गहरे रंग की लिपिस्टिक हमेशा की तरह ध्यान आकर्षित करने वाली थी। प्रियंका जेफरी डीन मोर्गन के साथ मंच पर आईं और अभिनेता बिली बॉब थॉर्टन को पुरस्कार दिया।

 

 

 

 

 

error: Content is protected !!