The Voice of Bareilly since 2010

Breaking : ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव, जानिए बाकी परिवार की रिपोर्ट –

अमिताभ बच्चनअभिषेक बच्चन,ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Ray Bachchan), आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि,

नयी दिल्ली। बीती रात बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Ray Bachchan) और उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गयी है। अर्थात ऐश्वर्या राय और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।

बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर विश्वास मोटे ने मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि ताजा रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव हैं।

बता दें कि अब अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या दूसरी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। जबकि ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या की कोरोना रिपोर्ट सुबह निगेटिव आई थी।

जानिये बाकी परिवार की रिपोर्ट –

ऐश्वर्या राय बच्चन- पॉजिटिव
आराध्या बच्चन – पॉजिटिव
जया बच्चन- नेगेटिव
श्वेता बच्चन नंदा – नेगेटिव
अगस्तया नंदा – नेगेटिव
नव्या नवेली नंदा – नेगेटिव

error: Content is protected !!