The Voice of Bareilly since 2010

ISIS में जिहादी दुल्हन बनने के लिए भागी 43 ब्रिटिश लड़कियां!

 isis1लंदन। इस्लामिक स्टेट समूह में जिहादी दुल्हन बनने के लिए माना जा रहा है कि पिछले एक साल में 43 लड़कियां और महिलाएं ब्रिटेन से सीरिया गयीं। ब्रिटिश पुलिस ने आज ब्रिटिश महिलाओं के युद्ध क्षेत्र में होने के बारे में पहली बार आधिकारिक आंकड़ा दिया।

सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि 700 तक की संख्या में लोग जेहादी समूह से जुड़ने के लिए ब्रिटेन से सीरिया गये और उसमें से लगभग आधे लौट आये। एमईटी पुलिस की सहायक उपायुक्त हेलेन बाल ने कहा कि जो महिलाएं वहां चली गयी हैं वो शायद कभी अपने घर नहीं लौट पायेंगी।

बाल ने कहा, सीरिया एक अत्यंत खतरनाक जगह है। आंतकवादी समूह ब्रिटेन की महिलाओं को लुभाने के लिए जिन चित्रों को साझा करते हैं, वहां जीवन की वास्तविकता उससे काफी दूर है। उन्होंने कहा, परिवार और समुदायों में डर है कि उनकी बेटियां वहां जाने के लालच में पड़ सकती हैं।

कुछ मामलों में महिलाओं और लड़कियों को यह विश्वास हो सकता है कि वहां जाने से उनका जीवन अधिक सार्थक हो सकता है। वह महिलाएं जो जेहादी कारणों से सीरिया जाती हैं वे सीधे लड़ाई में शामिल नहीं हो सकती और लड़ाकों से उनकी शादी करा दी जाती है। हाल ही में एक 12 सदस्यीय बांग्लादेशी परिवार के ल्यूटन से गायब हो जाने के बाद ब्रिटिश पुलिस ने इस संबंध में अपील की है।

 

एजेन्सी
error: Content is protected !!