The Voice of Bareilly since 2010

शर्मनाक! होमवर्क न करने पर टीचर ने जबरन उतरवाई छात्राओं की स्‍कर्ट

लखनऊ/नई दिल्‍ली : उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एक स्‍कूल में शर्मनाक और घोर निंदनीय घटना सामने आई है। स्‍कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बेशर्मी की सारी सीमा लांघ दी गई।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सोनभ्रद के अनपरा कालोनी में विद्युत परिषद बालिका जूनियर हाईस्कूल में होमवर्क पूरा नहीं करने पर कक्षा आठ की छात्राओं को शर्मनाक सजा सुनाई गई। छात्राओं को पहले मुर्गा बनाया गया और फिर इसके बाद स्कर्ट उतरवाकर स्कूल में घुमाया गया। कक्षा आठ की 6 छात्राओं के साथ यह शर्मनाक घटना शनिवार को हुई। इस घटना के बाद स्कूल की शिक्षिका का अमानवीय चेहरा सामने आया।

रिपोर्टों में बताया गया है कि स्कूल की छह छात्राओं को पहले दिन मुर्गा बनाया गया। इतना ही नहीं दूसरे दिन उन सभी छात्राओं को भरी क्लास में स्कर्ट उतारा गया। पीड़ित छात्राओं का फोटो भी खींचा गया। अपने घर पहुंचने पर ये छात्राएं फूट-फूट कर रोने लगी और पूरी घटना अभिभावकों को बताया। इसके बाद दूसरे दिन स्कूल खुलने पर हंगामा शुरू हो गया। सोमवार को स्‍कूल खुलते ही छात्राओं के परिजनों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

स्‍कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापिका मीना सिंह संस्कृत का क्लास लेती है। मीना सिंह ने छात्र-छात्राओं को 15 श्लोक याद करने का होमवर्क दिया था। शनिवार को स्‍कूल में ये छात्राएं श्लोक नहीं सुना सकीं। श्लोक नहीं सुनाने वाली छात्राओं को अलग खड़ा होने के लिए कहा गया। इसके बाद सभी छात्राओं को मुर्गा बना दिया गया। कुछ देर बाद प्रधानाध्यापिका ने सभी छात्राओं से स्कर्ट उतारने के लिए कहा तो कई रोने लगीं। इसके बाद भी प्रधानाध्यापिका नहीं पसीजीं और डांटकर जबरिया स्कर्ट उतरवा दी। इसके बाद उसी हालत में सभी छात्राओं को स्कूल परिसर में अलग-अलग कक्षाओं के सामने घुमाया गया।

इस घटना की जानकारी जब जिला प्रशासन तक पहुंची तो एक जांच कमिटी गठित कर दी गई है। चार छात्राओं के परिजनों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है।

error: Content is protected !!