The Voice of Bareilly since 2010

ऑस्कर समारोह 2017: Red Carpet पर सफेद सिल्वर गाउन में बेहद आकषर्क नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

तस्वीर के लिए साभार- ट्वीटर

लॉस एंजिलिस।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह 2017 के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने इस समारोह में सफेद और सिल्वर रंग का राल्फ-रूसो गाउन पहना हुआ था।

ऑस्कर के रेड कॉर्पेट पर प्रियंका पिछले साल पहली बार आईं थीं। तब उन्होंने जुहैर मुराद का सफेद स्ट्रैपलेस गाउन पहना था। इस बार 34 वर्षीय प्रियंका ने इस मौके पर हीरे के लॉरेन श्वाट्रज इयररिंग और ब्रेसलेट पहने थे और उनका पूरा लुक सफेद सिल्वर गाउन में बेहद आकषर्क लग रहा था। उन्होंने चेहरे पर बेहद ही कम मेकअप लगाया था और बाल खुले रखे थे। उनकी सैंडल चमकीली थी।

 

एजेंसी
error: Content is protected !!