The Voice of Bareilly since 2010

वैष्णो देवी के रास्ते के पास भीषण आग, बंद किया गया नया मार्ग, पुराने से यात्रा जारी

fire in forest of mata vaishnoजम्मू। माता वैष्णो देवी की यात्रा पर गये यात्रियों के लिए यह खबर चिन्ताजनक है। माता के दरबार की यात्रा के बेस कैम्प कटड़ा के पास हिमकोटी के जंगलों में शनिवार को आग लग गयी। देखते ही देखते यह दावानल पांच किलोमीटर तक फैल गई। सूत्रों के अनुसार अग्निशमन और वन विभाग के अलावा माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कर्मचारी सारी रात आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सूत्रों के मुताबिक, यह आग कटड़ा के पास पलेल गांव से शुरू हुई और हिमकोटी के जंगलों तक पहुंच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस आग के कारण कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। वहीं श्राइन बोर्ड ने नए बैटरी कार मार्ग पर यात्रा रोक रखी है। अभी बस पुराने मार्ग से यात्रा जारी है।

श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत साहू ने बताया कि आग यात्रा मार्ग के बेहद पास तक आ पहुंची, जिस कारण यात्रा को थोड़े वक्त के लिए रोकना पड़ा। आग पर काबू पाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह के नुकसान से बचाने के लिए ही बैटरी मार्ग बंद कर पारंपरिक मार्ग की ओर से श्रद्धालुओं को आने-जाने की इजाजत दी जा रही है।

error: Content is protected !!