The Voice of Bareilly since 2010

‘कभी खुशी कभी गम’ की छोटी करीना…..अब दिखती है इतनी खूबसूरत,देखें तस्वीरें

नई दिल्ली।16 साल पहले आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में जिस बाल कलाकार ने छोटी करीना की भूमिका निभाई थी, क्या आपको उस बाल कलाकार का चेहरा याद है, जो छोटी करीना की भूमिका में नजर आई थी उनका नाम था मालविका राज, देखें कि वह अब कैसे दिखती है

बता दें, ‘कभी खुशी कभी गम’ के बाद मालविका राज अभिनय से काफी दूर चली गई थीं। दरअसल, इस फिल्म के बाद मालविका को उनके पिता से अभिनय करने की अनुमति नहीं मिली।मालविका ने बताया कि इस फिल्म के बाद उनके पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी अभिनय जारी रखे।


फिलहाल, वह तेलुगू फिल्म ‘जयदेव’ में एक अभिनेत्री के रूप में कदम रखने जा रही हैं। ‘कभी खुशी कभी गम’ से पहले वह फिल्म ‘शिकार’ में नजर आई थीं।


बाल कलाकार की छवि से बाहर आने के बारे में मालविका ने कहा, ‘कभी खुशी..’ में चूंकि मैं बहुत छोटी और शरारती थी।मेरे डैड नहीं चाहते थे कि मैं अभिनय करूं, क्योंकि इससे मेरी पढ़ाई बाधित होती थी।बाल-कलाकार के रूप में मुझे काम के लिए कई प्रस्ताव मिले, लेकिन मेरे डैड ने अनुमति नहीं दी।


यह पूछे जाने पर कि क्या अब वह इस पेशे से सहमत हैं? इस पर उन्होंने कहा, हां, वह चाहते थे कि मुझे डिग्री मिल जाए उसके बाद मैं अभिनय करूं। बॉलीवुड में वर्तमान प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम लिया।

error: Content is protected !!