The Voice of Bareilly since 2010

सिद्धू की हालत स्थिर, किया ट्वीट- ‘बीमार हूं लेकिन Not Out हूं

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को अचानक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्‍या के बाद दिल्‍ली के अपोलो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ने बयान में कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को नसों में थक्का जमने (डीवीटी) की बीमारी के कारण मंगलवार शाम को इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इलाज नहीं करने पर इससे जान को खतरा पैदा हो सकता है। बयान के अनुसार ‘सिद्धू का उपचार किया जा रहा है और वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं। उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।

डीवीटी की वजह से शरीर के अंदर की नसों में खून का थक्का जम जाता है जिससे सामान्य रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है। इसके लक्षणों में सूजन और दर्द शामिल हैं। यह रोग अक्सर पांवों में होता है। टीम इंडिया की तरफ से 51 टेस्ट और 136 वनडे खेलने वाले सिद्धू ने बाद में ट्वीट किया, ‘बीमार हूं लेकिन नाटआउट हूं। ईश्वर की कृपा से खतरनाक बीमारी (डीवीटी) से अच्छी तरह उभर रहा हूं। जिंदगी नाजुक है इसे बहुत संभाल कर रखें।’

https://twitter.com/sherryontopp/status/651404509596397568/photo/1

error: Content is protected !!