The Voice of Bareilly since 2010

पाकिस्तान ने कश्मीर, लद्दाख, जूनागढ़ पर भी ठोका दावा, जारी किया नया नक्शा

इस्लामाबादभारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद होने के बाद जिस तरह नेपाल सरकार ने बिना बातचीत के अपने देश का नक्शा जारी कर विवादित क्षेत्रों को अपना बता दिया था, पाकिस्तान भी अब उसी राह पर चल दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को देश का नया नक्शा लागू कर दिया। इस नक्शे में पाकिस्तान ने कश्मीर को अपना बताया है। पहले पाकिस्तान सिर्फ पीओके को अपना हिस्सा बताता था  लेकिन अब नए नक्शे में कश्मीर को शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने नए नक्शे से लद्दाख, सियाचिन समेत गुजरात के जूनागढ़ तक पर दावा ठोका है।

इमरान खान ने कैबिनेट की बैठक के बाद देश का नया राजनीतिक नक्शा (Political map) जारी किया। इस नक्शे में सियाचिन को पाकिस्तान का हिस्सा बताया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह घोषणा करते हुए दावा किया है कि भारत ने यहां अवैध तरीके से निर्माण करा रखा है। यही नहीं, यह मानते हुए कि सर क्रीक में भारत के साथ उसका विवाद है, पाकिस्तान ने साफ कह दिया है कि उसने इस इलाके को अपने नक्शे में शामिल कर लिया है।

error: Content is protected !!