The Voice of Bareilly since 2010

France in Action : माली में मार गिराये अलकायदा के 50 आतंकी

France in Action ,माली में मार गिराये अलकायदा के 50 आतंकी ,अलकायदा,al qaeda terrorists,

पेरिस। फ्रांस (France) ने फ्रांस ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य माली में एयर स्ट्राइक कर डाली। फ्रांस की सरकार का दावा है कि मध्य माली (Mali) में एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अलकायदा (al qaeda terrorists) से जुड़े 50 से अधिक आतंकवादी मार गिराये हैं। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली (Florence Parly) ने ट्वीट कर जानकारी दी है। फ्रांस ने पिछले सप्ताह ही इस क्षेत्र में सैन्य अभियान की शुरुआत की थी।

50 से अधिक जेहादी उड़ाये

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा, ‘माली में 30 अक्टूबर को हमारे जवानों ने 50 से अधिक जेहादियों को मौते के घाट उतार दिया है। अति महत्वपूर्ण सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। सेना ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त किए हैं। मैं हमारे सैनिकों की प्रतिबद्धता को सलाम करती हूं। हमारी सीमाओं से बहुत दूर, वे हमारी सुरक्षा के लिए काम करते हैं।’

आतंक के खिलाफ लड़ाई जारी

बता दें, फ्रांस ने इस ऑपरेशन को बुर्किना फासो और नाइजर की सीमा के पास अंजाम दिया है। फ्रांस की यहां सेना मजहबी कट्टरपंथियों के खिलाफ लड़ रही है। फ्रांस ने कहा है, आतंकियों के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। आतंकवादियों से हार नहीं मानी जाएगी।

error: Content is protected !!