The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना संक्रमण से असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन

गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार सांसद रहे  तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) का सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। सोमवार की सुबह ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी। असम के स्वास्थ्य मंत्री ​हेमंत विस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज  में इलाज चल रहा था। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल तरुण गोगोई के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डिब्रूगढ़ के सभी कार्यक्रम रद कर गुवाहाटी लौट आए थे। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी।

error: Content is protected !!