The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- मानव सेवा में योगदान के लिए अभय और मीना सम्मानित

बरेली। कोरोना काल में लगातार मानव सेवा के लिए अभय भटनागर और मीना को सम्मानित किया गया। राजेन्द्र नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान के सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक डॉ अरुण कुमार ने दोनों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार ने कहा कि मानव सेवा क्लब के कर्मठ सदस्यों ने संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की लगातार सहायता करके समाज में एक मिसाल प्रस्तुत की है। क्लब का हर सदस्य सम्मान पाने का हकदार है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि क्लब ने हुए नवम्बर और दिसम्बर में सात अति गरीब कन्याओं की शादी में सहायता प्रदान की है। अति जरूरतमंद 31 छात्र-छात्राओं का पूरे वर्ष का शुल्क विद्यालयों में जमा कराया गया।

समारोह की अध्यक्षता डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना, चित्रा जौहरी, शकुन सक्सेना, आरके सक्सेना, मयंक अग्रवाल, शांता भटनागर, अमन आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!