The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- शांति ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे 500 कंबल

बरेली। शांति जन कल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा बीते 20 दिसंबर से जरूरतमंदों को अनवरत कंबल वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी कंबल बांटे गए। ट्रस्ट परिवार अपने संकल्प के अंतर्गत अब तक लगभग 500 कंबल बांट चुका है।

ट्रस्ट के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में मंगलवार को बाबा श्री अलखनाथ मंदिर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि बरेली के विभिन्न स्थानों पर जो भी व्यक्ति या ऐसे लोग जिनके आसपास लोगों को कंबल की आवश्यकता है, वे संस्था के सदस्यों को फोन करते हैं तो तत्काल ठंड से बचने के जितने भी साधन संभव हो सकते हैं, वह ट्रस्ट परिवार उपलब्ध करवाता है। वर्तमान में ट्रस्ट के तत्वावधान में बरेली में एक भव्य श्री हृदय बिहारी मंदिर व गौशाला का निर्माण कार्य चल रहा है।

कंबल वितरण के अवसर पर सचिव सुभाष शर्मा, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, अरुण वर्मा, सुनील गुप्ता, विकास राठौर, राजीव पांडे,  मनोज महिला मंडल की सदस्य पूजा शर्मा, रुचि पांडे, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव सुभाष शर्मा आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!