The Voice of Bareilly since 2010

सोनभद्रः जमीन के विवाद में चली गोलियां, 9 लोगों की मौत, 25 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभभा गांव में बुधवार को जमीन के लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जमकर गोलियां चलीं और 9  लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। घायलों को घोरावल सीएचसी के अलावा जिला अस्पताल भेजा गया है। शाम चार बजे तक जिला अस्पताल में 3 महिलाओं समेत 9 लोगों के शव पहुंच चुके थे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों पर फायर करने वाला पक्ष गांव का प्रधान व उसके साथ के हैं। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

सोनभद्र के जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुई झड़प में लगभग 100 लोग शामिल थे। घटना आज सुबह मध्य प्रदेश की सीमा के समीप स्थित उभभा गांव गांव में हुई। डीएम ने बताया कि अब तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लगभग 9 लोगों की मौत हो गई है और 25 घायल हैं। झड़प का कारण भूमि विवाद था। हम अभी भी जांच कर रहे हैं। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार यह खूनी संघर्ष लगभग एक घंटे तक चला। 

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जानकारी होने पर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ ही साथ ही मामले में तेज कार्रवाई के निर्देश जारी करते हुए दोषियों को पकड़ने के आदेश दिए हैं।

error: Content is protected !!