The Voice of Bareilly since 2010

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान शुरू, राष्ट्रपति कोविंद ने दिए 5 लाख 100 रुपये, हीरा कोरोबारी ने समर्पित किए 11 करोड़

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए देशव्यापी चंदी संग्रह अभियान (राम मंदिर निधि समर्पण अभियान) शुक्रवार को शुरू हो गया। पहले दिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरिजी महाराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने  शुभकामनाओं के साथ 5 लाख100 रुपये की धनराशि दान में दी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की राशि दान में दी। अहमदाबाद के हीरा कारोबारी गविंदभाई ढोलकिया ने मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये दान किए। ढोलकिया लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं।

राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर के 5 लाख से अधिक गांवों में रहने वाले 12 करोड़ से भी ज्यादा परिवारों के साथ विहिप कार्यकर्ता संपर्क करेंगे और चंदा मांगेंगे। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री  प्रणिता सुभाष ने ट्वीट कर लोगों से राम मंदिर के लिए दान करने का निवेदन किया है। राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चंदा देने वाले पहले सहयोगी हैं। विहिप के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अभियान के लिए शुभकामना लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगा गया है।

error: Content is protected !!