The Voice of Bareilly since 2010

सीबीआई ने अपने ही अधिकारी के घर पर मारा छापा, जानिए क्या है मामला

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में सीबीआई ने अपने ही डिप्टी एसपी के पैतृक घर पर छापेमारी की। यहां के रेलवे रोड निवासी राजीव सीबीआई में डिप्टी एसपी हैं।

बुधवार सुबह चार गाड़ियों का काफिला रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी में राजीव के घर पहुंचा। दो दिन पहले राजीव के गाज़ियाबाद स्थित आवास पर भी छापेमारी गुई थी जिसके बाद से उनको निलंबित किए जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। उन पर भ्रषाटाचार का आरोप है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवबंद रजनीश उपाध्याय का कहना है कि सीबीआई की क्या कार्रवाई चल रही है इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। पंजाबी कॉलोनी के सभी रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

error: Content is protected !!