The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- गलन वाली सर्दी में भी घर-घर पहुंची श्रीराम मंदिर धनसंग्रह अभियान की टोली

बरेली। हिमालय से गलन वाली सर्दी लेकर आयी हवा भी रामदूतों के हौसले पस्त नहीं कर सकी। श्रीराम मंदिर धनसंग्रह अभियान के तहत शुक्रवार को संजय नगर,ब्रहमपुरा,ट्यूलिप टावर, रेजिडेन्सी गार्डन आदि स्थानों पर निधि संग्रह किया गया। छोटे-छोटे बच्चे भी न केवल आगे बढ़कर सहयोग दे रहे हैं बल्कि निधि संग्रह टोली के साथ घर-घर पहुंच कर समर्पण निधि एकत्र कर रहे हैं।

समर्पण निधि संग्रह के लिए निकले ये रामदूत छोटे दुकानदारों,फड़ वालों, ठेले वालों,राज मिस्त्रियों, सब्जी वालों तक भी पहुंच रहे हैं। लोग अपनी क्षमतानुसार सहयोग कर रहे हैं। पूर्वी संजय नगर,गोपाल नगर,त्रिमूर्ति चौराहे दुर्गा नगर,आशापुरम्,अशोक विहार में लोगों ने निधि समर्पित की। रामदूतों की टोली का गुलशन नंद ने स्वागत किया।   

टोली में अभियान प्रमुख वीरेंद्र पटेल(बबलू) पार्षद,निधि प्रमुख प्रमोद रघुवंशी, सह अभियान प्रमुख मुकेश यादव, विवेक मिश्रा साहित्य प्रमुख, राजीव कश्यप, गार्गी मिश्रा, रमन सिंह, सतीश गुप्ता,सुकन्या मिश्रा,विजय पाल, पीहू, सुबोध भारद्वाज,शिवम् देवल,सुमित कर्तिकेय,आकाश चंद्रा,सुख देव मिश्रा,होरी लाल,संतोष राठौर, श्रवण कुमार,सुशील सक्सेना आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!