The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने प्रेम प्रकाश शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

बरेली। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व सुरेश शर्मा नगर के संस्थापक प्रेम प्रकाश शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने सुरेश शर्मा नगर स्थित उनके पुत्र साकेत सुधांशु शर्मा एडवोकेट के निवास पर पहुंचे। प्रेम प्रकाश शर्मा का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।

अशोक कटारिया ने स्वर्गीय प्रेम प्रकाश शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि उनका पूरा जीवन त्याग, तपस्या, अनुशासन और भाई के प्रति प्रम का प्रतीक है।उन्होंने बहुत से लोगों, बच्चों और वृद्धों को निस्वार्थ भाव से सहारा दिया जो आज अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा जीवन व्यतीती कर रहे हैं।

इस दौरान नरेंद्र कुमार कटारा, अंकुर कटारा, सुनील शर्मा, राहुल गुप्ता, सुहेल अहमद ख़ान, अवधेश यादव, रूपेश बंसल, महेश चंद्र, पंकज गंगवार, सर्वेश कुमार, सौरभ शर्मा, प्रदीप गंगवार आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!