The Voice of Bareilly since 2010

चौरी-चौरा महोत्सव : 50 हजार लोगों ने मातरम् गाकर बनाया विश्व रिकार्ड, डेढ़ लाख से अधिक वीडियो अपलोड

गोरखपुर। चौरी-चौरा महोत्‍सव के शुभारंभ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 50 हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाकर विश्‍व रिकार्ड बनाया। इसके साथ ही डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने वंदे मातरम् के पहले छंद के गायन के वीडियो अपलोड किए। विश्‍व रिकार्ड बनाने का यह अभियान बुधवार को शुरू हो गया था। 

चार फरवरी 1922 की तारीख भारतीय स्‍वतंत्रता संग्राम का एक महत्‍वपूर्ण पड़ाव है। इस दिन गोरी सरकार के अत्याचारों से गुस्‍साई भीड़ ने थाने पर हमला बोलकर उसे आग के हवाले कर दिया था। इस घटना में 11 सत्‍याग्रही शहीद हो गए थे जबकि 22 पुलिसकर्मी मारे गए। इस घटना से आहत महात्‍मा गांधी ने असहयोग आंदोलन वापस ले लिया। चौरी-चौरा कांड भारतीय इतिहास में अमिट अध्‍याय के तौर पर जुड़ गया। 

इस ऐतिहासिक कांड के शताब्‍दी वर्ष महोत्‍सव का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किया गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे किया। वह नई दिल्‍ली से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने निर्धारित समय से पहले पौने 10 बजे ही समारोह स्‍थल पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

error: Content is protected !!