The Voice of Bareilly since 2010

पंखुड़ी वर्मा ने नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत बढ़ाया बरेली का मान

बरेली। पंखुड़ी वर्मा ने डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा जालंधर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीत पूरे देश में अपने शहर बरेली का मान बढ़ाया है। पंखुड़ी बरेली जंक्शन के स्टेशन मास्टर कमल किशोर वर्मा और रश्मि वर्मा की सुपुत्री है।

बारह साल की पंखुड़ी प्रयाग संगीत समिति, इलाहाबाद से कथक नृत्य का प्रशिक्षण ले रही है। वह गोविंद गंगानी की शिष्या है। वह इससे पहले भी राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय और जिला स्तर की नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते चुकी है।

error: Content is protected !!