The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- वसंत पंचमी पर षोडश संस्कारों के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

बरेली। श्री बांके बिहारी ज्योतिष केंद्र राजेंद्र नगर द्वारा षोडश संस्कारों के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार कराया गया। आचार्य नरेश शास्त्री ने शास्त्रीय विधान के अनुसार बटुकों को जनेऊ धरण कराई।

दो दिन  से संपूर्ण पूजन के पश्चात 10 छोटे-बड़े व्यक्तियों को जनेऊ धारण कराया गया। आचार्य नरेश शास्त्री ने जनेऊ धारण की विधि और महत्व को बताते हुए कहा कि जन्म,विवाह,मृत्यु संस्कार को कर मनुष्य इतिश्री कर लेता है लेकिन जनेऊ धारण  के बिना  व्यक्ति संपूर्ण मानव नहीं कहलाता है।

इस अवसर पर घनश्याम पांडे, अभय भटनागर, मानव सिंह अनिल सक्सेना, पवन अरोरा, विशाल कपूर, राजेश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!