The Voice of Bareilly since 2010

बारात की विदाई से पहले भरभराकर गिरी खपरैल, कारीगर की मौत, 11 घायल

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के मानपुर भगवतीपुर राजाराम गांव में शनिवार प्रातः विवाह समारोह की खुशियों के बीच एकाएक मातमी सन्नाटा पसर गया। बारात की विदाई से ठीक पहले कलेवा (नाश्ते) का इंतजार कर रहे लोगों पर घर की खपरैल भरभऱाकर गिर गई। इस हादसे में 1 कारीगर की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।

मानपुर भगवतीपुर राजाराम गांव निवासी पुष्पा का विवाह गोकलपुर निवासी गजेंद्र यादव के साथ तय हुआ था। शुक्रवार को विवाह का कार्यक्रम घर पर ही था। शनिवार सुबह विदाई के समय नाश्ते की तैयारी चल रही थी। नाश्ते के इंतजार में बारिश के कारण लोग खपरैल के नीचे खड़े हो गए जहां हलवाई नाश्ता तैयार कर रहा था। इसी दौरान अचानक खपरैल गिर गई। मलबे में दबकर तिलहर निवासी कारीगर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ नाश्ता तैयार कर रहा था। 11 लोग घायल हुए हैं।

error: Content is protected !!