The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में विजयदशमी पर महाभिषेक और भंडारा

बरेली। श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर श्यामगंज में शुक्रवार को सुबह कांकड आरती के साथ दशहरे के कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके बाद गणेश, गायत्री, दत्तात्रेय एवं साईनाथ पूजन तथा हवन और महाभिषेक हुआ। दोपहर में आरती के साथ भंडारे का आयोजन किया गया।

मंदिर के मुख्य संचालक पंडित सुशील पाठक ने बताया कि साईनाथ महाराज का सीमोल्लंघन (देहत्याग विजयदशमी के दिन ही 15 अक्टूबर 1918 को अपराह्न 02:30 बजे हुआ था। संयोगवश 103 वर्ष बाद पुनः बिजयदशमी 15 अक्टूबर को है। इसी उपलक्ष्य में अपराह्न 02:30 पर दो मिनट का मौन रखकर साईं भक्तों ने बाबा को याद किया। तदुपरांत भंडारा हुआ। शाम को साईं बाबा की पालकी निकाली गई एवं शेजारती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के सपुत्र मनीष अग्रवाल, शिब कुमार महेश्वरी, अशोक कुमार सक्सेना, सुरेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, रजत गुप्ता, राजेश खण्डेलवाल, बिक्की अरोरा, सुशील अग्रवाल, जुगल किशोर, नर्सिंग मोदी, डॉ अबधेश चन्द त्रिपाठी, सचिन पाठक आदि कार्यक्रमों में शामिल हुए।

error: Content is protected !!