The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- फैशन शो में जलवा दिखाएंगे पेशेवर डिजाइनर और मॉडल्स

रनवे फैशन शो

बरेलीः आगामी 22 जनवरी (शनिवार) को होटल रेडिसन में रनवे फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। बरेली में पहली बार होने जा रहे इस शो में देश के कई बड़े फैशन डिज़ाइनर और मॉडल्स हिस्सा लेंगे। इसके आयोजक हैं इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिज़ाइन और वेल्ला यूनिसेक्स सैलून। शो के आर्गेनाइजर नाज़िम अली, डायरेक्टर कुलदीप शर्मा, को डायरेक्टर तनवीर कुरैशी और कोरियोग्राफ़ी ख़िज़्ज़र हुसैन हैं। लक्की शाह मैनेजमेंट संभालेंगे।

गुरुवार को यहां एक प्रेसवार्ता में टीम के सदस्यों ने यह जानकारी दी। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन के डायरेक्टर जीएस ने बताया कि उनके संस्थान में पिछले दो सालों से ज्वेलरी डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग और फ़ैशन डिजाइनिंग के कोर्सेज कराए जाते हैं। विद्यार्थियों को कुछ नया सिखाने की ख़ातिर ही इस फ़ैशन शो का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने बताया कि इस शो में रैंप पर उतरने के लिए मॉडल्स का चयन ऑडिशन के जरिये किया जा चुका है।

संस्थान की प्रबंधक शिवानी ने बताया कि बरेली में पहली बार होने जा रहे रनवे फ़ैशन शो में प्रोफेशनल डिज़ाइनर और मॉडल्स भी हिस्सा लेंगे और अपने नए और यूनिक डिज़ाइन का प्रदर्शन करेंगे। इनके अलावा मशहूर टेलीविजन अभिनेता विशाल सिंह और सोशल मीडिया पर्सनालिटी इशान मसीह भी शिरकत करेंगे। मुख्य अतिथि बरेली के मारिया डे एग्रो फ़ूड के डायरेक्टर सुमायूँ कुरैशी रहेंगे।

इस दिरान कुलदीप शर्मा, लक्की शाह, नाज़िम अली, तनवीर कुरैशी, प्रिया बक्शी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!