The Voice of Bareilly since 2010

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ धर्मेन्द्र के निधन की खबर वायरल, हेमा मालिनी ने कहा-झूठ न फैलाये मीडिया

#Dharmendra, #LegendLivesOn, #BollywoodIcon, #RIPDharmendra, #HindiCinema, #BollywoodLegend, #TributeToDharmendra, #IndianCinema, #FilmLegend, #dreamgirlhema.

मुम्बई@BareillyLive: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन की खबर मीडिया के सभी चैनलों से लेकर सोशल मीडिया तक वायरल हो रही है। लेकिन धर्मेन्द्र की पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने खबर का खण्डन करते हुए उन्हें जीवित बताया है।

वायरल हो रही खबरों में कहा गया है कि लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे धर्मेंद्र को कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने छह दशकों के शानदार फिल्मी करियर में उन्होंने “शोले”, “चुपके चुपके”, “अनुपमा”, “धरम वीर” जैसी अनगिनत हिट फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

धर्मेंद्र को हिंदी सिनेमा का ‘ही-मैन’ कहा जाता था, और वे भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे प्रिय और सम्मानित कलाकारों में से एक रहे। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

(21) Hema Malini on X: “What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.” / X

इस खबर के वायरल होने के कुछ ही देर बाद हेमा मालिनी ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया कि “जो हो रहा है वह अक्षम्य है! ज़िम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।“

चूंकि हेमा मालिनी ने अभिनेता को जीवित बताया तो कुछ और मानने का प्रश्न ही खत्म हो जाता है। बरेली लाइव (@BareillyLive) परिवार दिग्गज अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना कर रहा है।

error: Content is protected !!