The Voice of Bareilly since 2010

भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा

India vs West Indies 3rd odi, भारत ने वेस्टइंडीज को 4 विकेट से दी मात,

नई दिल्ली । India vs West Indies 3rd odi : कप्तान विराट कोहली की अगुआई में भारत ने विषम परिस्थितियों से बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से उबरते हुए तीसरे और अंतिम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती।

वेस्टइंडीज के 316 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कोहली (85) के अलावा सलामी बल्लेबाजों लोकेश राहुल (77) और रोहित शर्मा (33) के अर्धशतकों से 48.4 ओवर में छह विकेट पर 316 रन बनाकर जीत दर्ज की। कोहली ने रविंद्र जडेजा (नाबाद 39) के साथ छठे विकेट के लिए 58 रन जोड़े जबकि राहुल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। शार्दुल ठाकुर ने छह गेंद में नाबाद 17 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

error: Content is protected !!