The Voice of Bareilly since 2010

रविंद्र कौशिक : भारत माता के इस असली “धुरंधर” की जानिए वास्तविक कहानी

आज हम फिल्मों में स्पाय थ्रिलर्स देखकर रोमांचित हो जाते हैं, किंतु क्या आप जानते हैं कि भारत में एक असली “धुरंधर” हुआ था रविंद्र कौशिक जिसने पाकिस्तान में रह कर कई साल तक खुफिया जानकारी जुटाई !भारत माता के इस वीर की वास्तविक कहानी आज भी भारत के बहुत कम लोग जानते हैं रविंद्र कौशिक की यह कहानी किसी फिल्म से कम नहीं – थिएटर से जासूसी तक का सफर, पहचान बदलना, पाकिस्तानी सेना में शामिल होना और फिर एक दर्दनाक अंत। जानिए इस अनसुनी लेकिन दिल दहला देने वाली कहानी को!

भारत माता के इस #Dhurandhar की वास्तविक कहानी को जानिए-

थिएटर से जासूसी तक – कैसे शुरू हुई कहानी?

  • जन्म: 1952, श्रीगंगानगर, राजस्थान
  • शुरुआत: थिएटर और मिमिक्री में गहरी रुचि
  • रॉ (RAW) की नजर: 1973 में रॉ एजेंसी ने उनकी प्रतिभा देखी और उन्हें दिल्ली बुलाया
  • खास ट्रेनिंग: उर्दू भाषा, इस्लामिक संस्कृति, पाकिस्तान का भूगोल, गुप्त पहचान बनाने की ट्रेनिंग
  • नई पहचान: अब वे बन गए “नबी अहमद शाकिर”

– एक पाकिस्तानी नागरिक बनना, पाकिस्तान में घुसपैठ और जासूसी मिशन

  • 1975: रविंद्र कोशक ने पाकिस्तान में प्रवेश किया और सबसे पहले कराची यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया।
  • उन्होंने वहां से कानून (LLB) की डिग्री प्राप्त की, जिससे उनकी नई पहचान को कोई शक न हो।
  • पढ़ाई के दौरान उन्होंने वहां के स्थानीय लोगों से दोस्ती की और खुद को पूरी तरह पाकिस्तानी साबित किया।
  • एक आम पाकिस्तानी नागरिक की तरह वे मस्जिद जाते, इस्लामिक त्योहार मनाते और उर्दू में लिखते-पढ़ते थे।

पाकिस्तान में विवाह और नौकरी – कैसे विश्वास जीता?

पाकिस्तान में विवाह:

-पाकिस्तानी समाज में खुद को पूरी तरह घुलाने-मिलाने के लिए उन्होंने वहां की एक मुस्लिम लड़की से शादी कर ली।

  • क्यों जरूरी था? शादी करने से उनकी पहचान पर कोई शक नहीं कर सकता था, और वे समाज में आसानी से घुलमिल सकते थे।
  • पाकिस्तानी सेना में भर्ती कैसे हुई?
  • रविंद्र कोशक ने अपनी शिक्षा और पहचान को मजबूत करने के बाद,
  • पाकिस्तान सेना की परीक्षा पास की।
  • उनकी कानूनी शिक्षा और पाकिस्तानी समाज में अच्छी पकड़ की वजह से सेना में उन्हें आसानी से जगह मिल गई।
  • वह सेना में कमीशन अधिकारी (Commissioned Officer) बन गए, जिससे उन्हें पाकिस्तान की सेना की गोपनीय जानकारी तक पहुंचने का अवसर मिला।

भारत को कैसे मिलती थी खुफिया जानकारी?

एक बार सेना में शामिल होने के बाद, उन्होंने 1979 से 1983 तक भारत को गुप्त जानकारी देना शुरू किया।

उनकी भेजी गई रिपोर्ट्स इतनी सटीक थीं कि भारतीय सेना ने कई बड़े ऑपरेशन उनकी जानकारी के आधार पर प्लान किए।

वे पाकिस्तानी सेना की सैन्य गतिविधियों, युद्ध अभ्यास, मिसाइल परीक्षण और गोपनीय योजनाओं की खबरें भारत तक पहुंचाते रहे।

कैसे पाकिस्तान को पता चली उनकी वास्तविकता और कैसे हुई गिरफ्तारी?

1983 में पाकिस्तान ने एक और भारतीय जासूस इनायत मसीह को गिरफ्तार किया।-इनायत मसीह रॉ के ही एजेंट थे और भारत के लिए काम कर रहे थे।

  • पूछताछ के दौरान उन्होंने रविंद्र कौशिक का नाम ले लिया।
  • पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को जब संदेह हुआ, तो उन्होंने रविंद्र कौशिक को जाल में फंसाने की योजना बनाई।
  • कौशिक को भारत से एक गुप्त संदेश आया, लेकिन यह संदेश ISI पहले ही इंटरसेप्ट कर चुकी थी।
  • ISI ने एक नकली भारतीय एजेंट बनाकर उनसे मुलाकात की और उनके असली इरादों का खुलासा करवा लिया।
  • इसके बाद, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

यातना तथा वीरगति

-गिरफ्तारी के बाद उन्हें अमानवीय यातनाएं दी गईं।उन्होंने कुछ भी कबूल करने से इनकार कर दिया, लेकिन लगातार क्रूरता से पूछताछ की जाती रही।

-1985 में उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

-2001 में, पाकिस्तान की जेल में उनकी मृत्यु हो गई।

  • रविंद्र कौशिक अकेले ऐसे भारतीय जासूस थे, जो पाकिस्तानी सेना में ऑफिसर बनकर 8 साल तक काम करते रहे!

-ISI ने उनसे जानकारी निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह अंत तक भारत के प्रति वफादार रहे।

रोमांच फिल्मों में नहीं, भारत के असली नायकों के जीवन में बसता है इस Dhurandhar की कहानी साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है।

error: Content is protected !!