The Voice of Bareilly since 2010

रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट की 45वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं

bareillylive:bareillynews:रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट की 45वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी सम्पन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं

बरेली। डेलापीर स्थित होटल जे.एम. विस्तारा में रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट की 45वीं इंस्टॉलेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष एस.के. सक्सेना तथा सचिव सचिन प्रेम प्रकाश अग्रवाल सहित क्लब की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मुख्य अतिथि ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम क्लब की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज हित में अनेक रचनात्मक कार्य करेगी।

समारोह में विभिन्न सामाजिक, चिकित्सकीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. आई.एस. तोमर, डॉ. रवि मेहरा, सीए राजन विद्यार्थी, सीए विनय कृष्णा सहित रोटरी क्लब ऑफ बरेली वेस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सभी ने रोटरी क्लब की नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज सेवा के प्रति रोटरी क्लब की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!