Bareilly News : कर्ज से तंग किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में कोहराम

आंवला (बरेली)। बरेली जिले के आंवला में कर्ज से तंग आकर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक कुंवरपाल आंवला थाना क्षेत्र के पथरी गांव का रहने वाला था। उसके पिता ने बताया कि उनका इकलौता बेटा कुंवरपाल खेती-किसानी कर के पैसे कमाता था। उसने बैंक के साथ-साथ कई सूदखोरों से ब्याज पर पैसे लिए थे। 

उसे महिने में करीब 25 हजार रुपये ब्याज देना था, लेकिन पैसों की व्यवस्था न हो पाने की वजह से वह अक्सर परेशान रहता था। बुधवार सुबह आठ बजे वह घर से साइकिल लेकर सेंधा गांव के लिए निकला था, लोकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद गुरुवार को पथरा गांव निवासी मंटूरी यादव के खेत के पास एक पेड़ पर उसका शव रस्सी से लटका हुआ मिला।

error: Content is protected !!