The Voice of Bareilly since 2010

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,

bareilly:bareillynews:भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब,

रिठौरा।अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन), द्वारा बृहस्पतिवार को मुंडिया अहमदनगर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव अत्यंत भव्यता, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस दिव्य उत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्री जगन्नाथ जी के पावन दर्शन एवं रथ यात्रा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, आरती एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ हुआ। इसके पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलदेव जी एवं उनकी बहन सुभद्रा महारानी भव्य एवं सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण के लिए पधारे।

श्रद्धालुओं ने “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे। हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे।” महामंत्र का संकीर्तन करते हुए अत्यंत उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान के रथ को खींचा।

हरिनाम संकीर्तन, मृदंग, करताल एवं भक्तों के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। नगरवासियों ने भी बड़ी संख्या में रथ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


संपूर्ण आयोजन इस्कॉन मंदिर के महाप्रबंधक भीम अर्जुन प्रभु के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में इस्कॉन मंदिर ने रथ यात्रा को सफल बनाने में गिरधर गोपाल खंडेलवाल,विनय खंडेलवाल,चौकी प्रभारी मोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पूर्व प्रधान वेदप्रकाश पटेल सभासद ओमप्रकाश उर्फ ओपी प्रजापति, एवं सभी स्वयंसेवकों, भक्तों एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सभी को भगवान श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!