The Voice of Bareilly since 2010

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी को गिरफ्तार

bareillylive:bareillynews:नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी को गिरफ्तार

देवरनियां, बरेली। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर मुकदमे में आवश्यक धाराएं भी बढ़ाई हैं।

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की शिकायत थाना देवरनियां में दर्ज कराई थी।

इस पर सगीर अहमद के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और मेडिकल परीक्षण कराया गया।


प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गई। शनिवार को थाना देवरनियां पुलिस ने कस्बा देवरनियां स्थित रेलवे फाटक के पास से नामजद आरोपी सगीर अहमद निवासी वार्ड नंबर 9, मोहल्ला अली नगर, थाना देवरनियां को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विपिन तोमर, कांस्टेबल दिपांशू सलोनिया और कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!